HomeBreaking Newsइन देशों को ट्रंप की नई धमकी... अमेरिका पर टैक्स लगाया तो...

इन देशों को ट्रंप की नई धमकी… अमेरिका पर टैक्स लगाया तो 100% लगाएंगे टैरिफ

ईरान के साथ अमेरिका का संघर्षविराम होने के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर देशों को टैरिफ की धमकी देने लगे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाएगा, उसके सभी सामानों पर अमेरिका 100% टैरिफ लगा सकता है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव पहले से बढ़ा हुआ है।

सोशल मीडिया पर दी चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी कि कई यूरोपीय देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर किस देश ने अमेरिका पर ऐसा टैक्स लगाया, तो वहां से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर तुरंत 100% टैरिफ लगाया जाएगा।

व्यापार समझौते भी नहीं बचाएंगे

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर कोई देश डिजिटल टैक्स लागू करता है, तो अमेरिका उसके साथ हुए किसी भी व्यापार समझौते को प्रभावहीन मान सकता है। ऐसे में अगर वह समझौता लागू हो चुका हो या सिर्फ हस्ताक्षरित ही क्यों न हो। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने यूरोपीय संघ को 4 जुलाई तक अमेरिकी सामानों पर शुल्क में बदलाव करने का समय दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि अगर यूरोपीय देश अपने पुराने शर्तों और वादों को पूरा नहीं करते, तो तो अमेरिका यूरोप से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ दोबारा लागू कर सकता है।

फ्रांस ने झुकने से किया इनकार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश अमेरिकी दबाव में आकर डिजिटल सर्विस टैक्स वापस नहीं लेगा। फ्रांस में ऑनलाइन मार्केटप्लेस और डिजिटल विज्ञापन जैसी सेवाओं पर यह टैक्स लागू है। ट्रंप पहले भी चेतावनी दे चुके हैं कि अगर फ्रांस डिजिटल टैक्स नहीं हटाता, तो अमेरिका फ्रांसीसी वाइन और अन्य उत्पादों पर 100% टैरिफ लगा सकता है।

2019 से लागू है फ्रांस का डिजिटल टैक्स

फ्रांस ने 2019 में डिजिटल कंपनियों पर 3% डिजिटल सर्विस टैक्स लागू किया था। यह टैक्स उन कंपनियों पर लागू होता है, जिनका फ्रांस में वार्षिक कारोबार 2.5 करोड़ यूरो से अधिक और वैश्विक कारोबार 75 करोड़ यूरो से ज्यादा है। पिछले वर्ष फ्रांसीसी सांसदों ने इस टैक्स को बढ़ाकर 6% करने का प्रस्ताव भी रखा था।

Read More

‘भू-माफियाओं की खैर नहीं…’, गोरखपुर में चेतावनी देते हुए बोले CM योगी 

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments