HomeBreaking Newsगाजियाबाद शोरूम से 4.5 करोड़ रुपये उड़ाने वाले प्रेमी जोड़े का पर्दाफाश,...

गाजियाबाद शोरूम से 4.5 करोड़ रुपये उड़ाने वाले प्रेमी जोड़े का पर्दाफाश, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया था जिसमें करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे। यह चोरी कवि नगर थाना क्षेत्र में स्थित तनिष्क शोरूम में हुई थी। पुलिस(Ghaziabad Police) ने इस मामले का खुलासा कर दिया है और मुख्य आरोपी तथा उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

नौकरी हासिल कर रची गई चोरी की साजिश

चोरी का माल लगभग 4.30 करोड़ रुपये का था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस चोरी की योजना बहुत पहले से बनाई थी। मुख्य आरोपी नितिन वर्मा ने तनिष्क शोरूम में नौकरी शुरू की थी ताकि वह शोरूम की व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके।

नितिन के पिता संजय वर्मा सर्राफ का काम करते हैं। नितिन ने शोरूम की गतिविधियों को समझने के बाद चोरी की योजना बनाई और अपने साथियों को इसमें शामिल किया। वारदात से एक दिन पहले नितिन ने अपने साथियों को पार्टी दी जहां उसने उन्हें शराब पिलाई और फिर शोरूम के कैशियर की जेब से चाबी निकाल ली।

पिता संजय वर्मा और गर्लफ्रेंड ने दिया संरक्षण

इसके बाद, नितिन ने अपने साथी चितरंजन के साथ मिलकर शोरूम में चोरी को अंजाम दिया। चोरी के बाद आरोपियों ने छिपने और चोरी के माल को ठिकाने लगाने के लिए मदद ली। नितिन के पिता संजय वर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड काजल ने आरोपियों को संरक्षण दिया और चोरी के आभूषणों को बेचने में सहायता की।

पुलिस ने बरामद किए रूपये और आभूषण

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए लगभग 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के आभूषण बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा बेचे गए कुछ सामान से प्राप्त करीब 6.50 लाख रुपये की रकम भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल चितरंजन और उसकी गर्लफ्रेंड के पास अभी चोरी का कुछ हिस्सा मौजूद है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी के बचे हुए आभूषण बरामद करने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नागरिक सुविधाओं को नई उड़ान, CM रेखा गुप्ता ने सिटिजन लाउंज और…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments