HomeBreaking Newsशादी के 1 साल बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान,...

शादी के 1 साल बाद दीपिका ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस ने पति और ससुर को किया गिरफ्तार

ट्विशा शर्मा के बाद अब एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। ये मामला है ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव का जहां पर एक शादीशुदा महिला(Deepika) की मौत ने पूरे इलाके को गहरी सोच में डाल दिया है। पहले करीब 1 करोड़ के खर्चे के बाद ये शादी धूम-धाम से हुई और फिर साल बाद ही घर में ब्याही बेटी को लेकर मातम पसर गया। लगाए गए आरोपों के मुताबिक ये खबर दहेज प्रताड़ना से जुड़ी है। जिसका चलते महिला ने छट से कूदकर खुद को खत्म करने जैसा भयानक कदम उठा डाला। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

नहीं खत्म हुई दहेज की मांग

यह घटना इकोटेक-3 पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले जलालपुर गांव में हुई। मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुड़ी खेड़ा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी लगभग डेढ़ साल पहले जलपुरा के रहने वाले ऋतिक से हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी में लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, और उनकी आर्थिक हैसियत से कहीं ज़्यादा दहेज और तोहफ़े दिए गए थे, फिर भी इसके बावजूद, ससुराल वालों की तरफ़ से दहेज की मांग कभी खत्म नहीं हुई।

शादी के कुछ महीनों बाद ही बदला माहौल

जानकारी के मुताबिक रिश्तेदारों का कहना है कि, शुरु के महीनों में सबकुछ ठीक रहा फिर धीरे-धीरे चीजें बदलती हुई दिखाई दीं। परिवार का आरोप है कि बेटी के ससुरालवालों ने शादी में दहेज देने के बावजूद भी मांग कर-कर के उसे खूब शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इसी के साथ उनका कहना है कि बेटी अक्सर परेशान रहती थी लेकिन वो दोनों परिवारों के बीच शांति बनाए रखने के लिए चीजों को चुप-चाप सहती रहती थी। वहीं, कई बार ये सब बातें सामने भी आई और आपसी सुलह कराकर समझौता कराने की भी कई बार कोशिश की गई लेकिन फिर भी मामला शांत होने की बजाए और तुल पकड़ता गया। और फिर अचानक आई खबर कि दीपिका ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है उसने सभी को सन कर दिया।

पुलिस ने लिया एक्शन

सेंट्रल नोएडा के DCP शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि जलपुरा में एक महिला की छत से गिरने के बाद मौत हो गई है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में, पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है और जांच से जुड़े अन्य सबूत इकट्ठा कर रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान जारी, 573 ठिकानों पर रेड कर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments