HomeBreaking News'वो ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली', डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी...

‘वो ठीक हैं, यह जानकर राहत मिली’, डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में हुई गोलाबारी पर PM मोदी का पहला रिएक्शन आया सामने

PM Modi Reaction To Washington Hotel Shooting: वॉशिंगटन डीसी के एक जाने-माने हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी ने अफरा-तफरी मचा दी है। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति और कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और राष्ट्रपति के साथ ही सभी प्रमुख लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

ट्रंप का सुरक्षित बचाया गया

घटना के बाद पुष्टि की गई कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और अन्य सभी बड़े अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई के चलते कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

पीएम मोदी ने दिया रिएक्शन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह राहत की बात है कि राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य अधिकारी सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की एक स्वर में निंदा होनी चाहिए। PM मोदी ने पोस्ट किया कि, ‘यह जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और सकुशल हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।’

मौके पर कैसा था माहौल

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, हॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि सुरक्षा कर्मी सभी को झुकने और सुरक्षित रहने के निर्देश देते रहे। कुछ लोगों ने पांच से आठ गोलियों जैसी आवाज सुनने की बात कही।

तुरंत खाली कराया गया हॉल

सैकड़ों पत्रकारों, नेताओं और सेलिब्रिटीज से भरे इस कार्यक्रम स्थल को तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और नेशनल गार्ड को भी तैनात किया गया। एक बार बाहर निकाले जाने के बाद किसी को भी दोबारा अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

हमले की वजह अब भी साफ नहीं

अधिकारियों ने अभी तक इस गोलीबारी के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक हमलावर शामिल था, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Read More:

‘सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी से काम किया…’, फायरिंग के बाद ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, हमलावर की पहली तस्वीर भी आई सामने

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments