HomeBreaking Newsचंबा में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

चंबा में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर संदिग्ध वस्तु मिलने से हलचल मच गई है। भटियात उपमंडल की नगाली पंचायत के शुकडाह गांव में खेतों के बीच एक हवाई जहाज जैसा गुब्बारा मिलने के बाद स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने जब इस गुब्बारे को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा हुआ है और साथ ही उर्दू में भी कुछ शब्द अंकित हैं, जिसके कारण इसे संदिग्ध माना जा रहा है।

पहले भी मिल चुका है ऐसा गुब्बारा

यह पहला मामला नहीं है। इसी पंचायत क्षेत्र में इससे पहले भी इस तरह का गुब्बारा बरामद हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ऐसी वस्तु मिलने से लोगों में चिंता और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई हैं। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Read More

पाकिस्तान में पहचान छिपाकर रहा पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, NIA ने ₹10 लाख का रखा इनाम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments