HomeBreaking Newsअंबानी की पार्टी में सचिन के परिवार का दिखा स्टाइलिश अंदाज, बेटी-बहू की...

अंबानी की पार्टी में सचिन के परिवार का दिखा स्टाइलिश अंदाज, बेटी-बहू की जोड़ी पर फिदा हुए फैन्स…

मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर एक भव्य समारोह(Ambani’s party) का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास इवेंट में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

परिवार संग दिखे सचिन

इस दौरान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ नजर आए। चारों ने कैमरे के सामने शानदार अंदाज में पोज दिए। हालांकि, इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा सानिया चंडोक की रही, जिनकी ग्रेसफुल एंट्री और स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा।

 

Sachin's Family

इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सानिया चंडोक, नीता अंबानी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच की यह मुलाकात भी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सारा-सानिया की बॉन्डिंग ने जीता दिल

पार्टी में सचिन की बेटी सारा और बहू सानिया के बीच खास केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने साथ में मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दिए। आमतौर पर ननद-भाभी का रिश्ता खट्टा-मीठा माना जाता है, लेकिन सारा और सानिया की जोड़ी इस धारणा से अलग नजर आई।

अंबानी पार्टी

सोशल मीडिया पर फैन्स इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों ननद-भाभी से ज्यादा अच्छी दोस्त लगती हैं। कुछ ने इन्हें “बहनों जैसी जोड़ी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने उनकी बॉन्डिंग को 10/10 रेटिंग दी।

अंबानी पार्टी

फैन्स ने यह भी याद दिलाया कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी से पहले भी सारा, सानिया के प्रति खास लगाव और केयर दिखाती नजर आई थीं। यही वजह है कि अब दोनों की जोड़ी लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रही है। इस ग्लैमरस इवेंट में जहां कई सितारे मौजूद थे, वहीं सचिन तेंदुलकर के परिवार ने अपनी सादगी और स्टाइल से अलग ही छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें : 24 घंटे में दिखा तबाही का मंजर…ईरान ने गिराए अमेरिका के दो लड़ाकू विमान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments