Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपरिवहन मंत्री अनिल विज का ऐलान, हरियाणा के किसी भी बस अड्डे...

परिवहन मंत्री अनिल विज का ऐलान, हरियाणा के किसी भी बस अड्डे पर नहीं बिकेगी अनअप्रूव्ड चीजें 

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य का परिवहन विभाग जल्द ही 750 बसें खरीदने जा रहा हैं और सभी बसों का फिटनेस करने लिए इलेक्ट्रानिक सेंटर बनाए जाएंगें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गुरूग्रामवासियों को एक बेहतरीन अति-आधुनिक मिलेनियम बस अडडा बनाकर दिया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की उपयुक्त मूलभूत सुविधाएं सवारियों के लिए उपलब्ध होंगी।

विज गुरूग्राम में बस अड्डे का औचक निरीक्षण करने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। विज ने गुरुग्राम के बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और संबंधित हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार को बस अड्डे में साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए।

नए बस अड्डे के लिए बनाई जा रही डीपीआर
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने गुरुग्राम में नए बस अड्डे के लिए जमीन ले ली है और इस बस अड्डे को तैयार करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जा रही है और जल्द ही नए बस अड्डे पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे बनने तक इसी जगह पर सवारियों को सभी प्रकार की उपयुक्त सुविधाएं मिलें, यहां पर साफ-सफाई हो, पीने का पानी मिलें, यहां की कैंटीनों में अप्रूव्ड खाने-पीने की चीजें भी मिलें ताकि लोग यहां से किसी प्रकार से बीमारियां न लेकर जा सकें। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम बस अड्डे पर सवारियों की सुविधा के लिए यदि कोई ओर भी सुविधाओं को जोड़ना होगा तो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए ताकि लोगों को यहां पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बस अड्डे पर अनअप्रूव्ड चीजें नहीं बेचने दी जाएगी
मीडिया द्वारा बस अड्डे में खाने-पीने की चीजें स्वच्छ मिलें, को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निरीक्षण के लिए फूड सेफटी अधिकारी को बुला लिया था और अधिकारी को यहां पर सवारियों को मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के सैंपल भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसी भी बस अड्डे पर अनअप्रूव्ड चीजें नहीं बेचने दी जाएगी। बस अडडों पर सवारियों को स्वच्छ खाने-पीने की चीजें मिलें, इसके लिए हमने नीति बनाई है ताकि लोगों को एक मापदण्ड आधारित व अच्छी चीजें मिलें। उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि साफ सुथरी चीजें और पानी असली मिले। विज ने कहा कि यदि किसी कारण से हमारा करार हरियाणा टूरिज्म से नहीं हो पाता है तो मैंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे पूरे देश में अच्छा खाने-पीने का सामान मुहैया करवाती है और इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारी अध्ययन करें।

निरीक्षण के दौरान विज ने बस अड्डे में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के लिए दाम न लिखे जाने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि दुकानों पर सवारियों के लिए खाने-पीने की चीजों के दाम लिखें होने चाहिए तथा सवारियों से खाने-पीने की चीजों के अतिरिक्त दाम न वसूले जाएं। इसके अलावा, बस अड्डा क्षेत्र के संबंधित पुलिस एसएचओ को भी निर्देश दिए कि बस अड्डे के बाहर आने जाने के रास्ते में व अतिक्रमण करने वाली बसों को हटवाया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों।

उपकरण खरीद की फाइलों के जांच के दिए एसीएस को निर्देश
इसके पश्चात विज ने गुरूग्राम के हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से बातचीत की तथा अधीक्षण अभियंता बीके राघव के रूम में जाकर फाइलों को भी देखा। इसी प्रकार उन्होंने एक कर्मचारी की सीट पर जाकर कुछ फाइलों को देखा और जांच की। विज ने उपकरण खरीद से संबंधित फाइल पर लगे दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपकरण खरीद की फाइल की जांच ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से करवाई जाएगी।

यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिली
मीडिया द्वारा गर्मियों में बिजली की डिमांड बढ़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारा सारा इंतजाम हैं । उन्होंने कहा कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगना था, उसकी आज हमें एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिल गई है तथा जल्द ही क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा इस पर कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments