Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाए तैयार, जल्द होगा हरियाणा के मौसम...

कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाए तैयार, जल्द होगा हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पिछले कईं दिनों से हरियाणा में शीतलहर का कहर जारी है। दिन के समय निकलने वाली धूप से लोगों को राहत मिलती है, लेकिन सुबह और शाम के समय चलने वाली शीत लहर के चलते लोगों की कंपकपी छूट रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इस दौरान प्रदेश के कईं स्थानों पर बारिश की भी संभावना है।

इस दौरान प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है। लेकिन 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों ने 23 दिसंबर को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना जताई है। उसके बाद 26 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments