Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsHaryana: एक दूजे के हुए हॉकी खिलाड़ी, सुनील ने नेहा संग लिए...

Haryana: एक दूजे के हुए हॉकी खिलाड़ी, सुनील ने नेहा संग लिए 7 फेरे

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल रविवार को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। कई वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में रहे नेहा और सुनील की शादी में परिवार के सदस्यों और उनके हॉकी कोच व साथी खिलाड़ियों के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। आपको बता दें कि करनाल निवासी सुनील और सोनीपत की नेहा गोयल की यह लव मैरिज है, लेकिन दोनों परिवारों की सहमति से यह अरेंज मैरिज हुई है। इस दौरान नेहा ने कहा कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, हमें हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मेरे लिए बहुत संघर्ष किया है।

अगर उन्होंने हार मान ली होती तो मैं आज यहां नहीं होती। किसी भी चीज में हार नहीं माननी चाहिए। मुझे चोट लगी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। उन्होंने संदेश दिया कि बेटियों का कोई सपना हो तो उसका साथ दो।

शादी में ये लोग रहे मौजूद

नेहा की शादी में भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष भोला नाथ, हॉकी के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह, कोच प्रीतम सिवाच, सहायक कोच देव के अलावा हॉकी टीम से मुमताज, नवनीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, उदिता, ज्योति आदि मौजूद रहे। सभी ने नेहा गोयल को उनके जीवन के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments