Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा ने 72 वर्ष की आयु में ली आखिरी...

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा ने 72 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज 

‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर विश्व प्रख्यात भोजपुरी लोक संगीत गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शारदा सिन्हा बीते कुछ दिनों से बीमार थीं जिसके लिए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था जहां उन्हें गहन देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

एम्स के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘शारदा सिन्हा का सेप्टीसीमिया के कारण ‘रिफ्रैक्टरी शॉक’ के चलते रात नौ बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है, उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार कोकिला के नाम से मशहूर व पद्म भूषण से सम्मानित, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने अपनी मधुर आवाज़ से भोजपुरी व मैथिली लोकगीतों को देश-विदेश में ख्याति दिलाई। ख़ासकर महापर्व छठ पर उनकी गायकी उनके श्रोताओं को ख़ूब याद आएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवारजनों व प्रशंसकों को हमारी गहरी संवेदनाएं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments