Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsविशेष आमंत्रण पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचे शंकराचार्य...

विशेष आमंत्रण पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचे शंकराचार्य महाराज

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के घर पहुंचे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड में ज्योतिष पीठ के 46वें शंकराचार्य हैं। आमतौर पर शंकराचार्य किसी के घर उनसे मिलने नहीं जाते।

शंकराचार्य और उनके साथ आए अन्य संतों का राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपने घर पर स्वागत किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने दिल्ली वाले घर में गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की.

परिवार ने शंकराचार्य की आरती उतारी

राघव चड्ढा ने शंकराचार्य के घर जाकर उनके पैर छुए। परिणीति चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनकी आरती उतारी।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी की थी, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के साथ-साथ मनोरंजन उद्योग और राजनीति के जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए थे।

इसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. जिसमें परिणीति और राघव ट्रेडिशनल लुक में दिखे.

दोनों ने अपने घर पर पूजा-अर्चना भी की

उन्होंने अपने घर पर पूजा-अर्चना भी की और शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से भी बातचीत की।

“शंकराचार्य” की उपाधि 8वीं शताब्दी के हिंदू दार्शनिक आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख मठों के प्रमुखों को दी जाती है। ये मठ ओडिशा, उत्तराखंड, कर्नाटक और गुजरात में स्थित हैं।

इन तस्वीरों में परिणीति जहां येलो कलर के सूट में नजर आ रही हैं. वहीं राघव व्हाइट कुर्ते पायजामे में दिखे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments