HomeBreaking Newsभोपाल में कल से महिला हॉकी का महासंग्राम, पहले मुकाबले में मलेशिया...

भोपाल में कल से महिला हॉकी का महासंग्राम, पहले मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेगा भारत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल(Bhopal) में गुरुवार 19 नवंबर से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज होने जा रहा है। 28 नवंबर तक चलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया की छह टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट में मेजबान भारत के साथ चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की मंजूरी मिली है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बुधवार सुबह थाईलैंड की टीम भोपाल पहुंची। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

पहले दिन होंगे तीन रोमांचक मुकाबले

टूर्नामेंट के पहले दिन तीन लीग मैच खेले जाएंगे। मुकाबलों की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और दक्षिण कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

दिन का सबसे खास मुकाबला शाम 4:45 बजे खेला जाएगा, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना मलेशिया से होगा। शुरुआत में चीन और थाईलैंड का मैच दोपहर 1 बजे निर्धारित था, लेकिन बाद में इसके समय में बदलाव किया गया।

भारत का मुकाबला किन टीमों से होगा?

भारतीय महिला हॉकी टीम लीग चरण में कुल पांच मैच खेलेगी। उसका पहला मुकाबला 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 19 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया

  • 21 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

  • 22 नवंबर: भारत बनाम थाईलैंड

  • 24 नवंबर: भारत बनाम चीन

  • 25 नवंबर: भारत बनाम जापान

पहले मैच को छोड़कर भारतीय टीम के बाकी सभी लीग मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे। बताया गया है कि मेजबान टीम ने अपने मैचों के लिए शाम 7 बजे का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया था।

28 नवंबर को होगा फाइनल

भोपाल में होने वाले इस टूर्नामेंट का समापन 28 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। अब खेल प्रेमियों की नजरें भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं। घरेलू मैदान पर खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों के सामने एशियाई चैंपियन बनने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें : बिहार में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा! पटना समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments