HomeBreaking Newsछठ पूजा पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट,...

छठ पूजा पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन प्लान

छठ पूजा के दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 और 16 नवंबर को दो दिनों तक कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। छठ पूजा के आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को भी जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा।

इन चार जगहों पर होगा छठ पूजा का आयोजन

ट्रैफिक डायवर्जन का फैसला छठ पूजा के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। नोएडा में यमुना नदी के कालिंदी कुंज, हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर-बहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में पूजा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और जाम से बचने के लिए रूट प्लान तैयार किया है।

कालिंदी बॉर्डर, कुलेसरा और हिंडन नदी जाने वालों के लिए डायवर्जन

1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाले वाहन: चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजे जाएंगे। यहां से वाहन DND या चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे।

2. सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहन: महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ डायवर्ट होंगे। इसके बाद DND और चिल्ला बॉर्डर से आगे जा सकेंगे।

3. सूरजपुर से कुलेसरा और फेस-2 जाने वाले वाहन: कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर भेजे जाएंगे। यहां से बिसरख गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

4. फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहन: ककराला की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से सोरखा और बिसरख होकर आगे जा सकेंगे।
किसान चौक और पर्थला जाने वालों के लिए भी बदले रास्ते
किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले वाहनों को बिसरख की तरफ भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन बिसरख और सोरखा होकर पर्थला पहुंच सकेंगे।

वहीं, पर्थला से किसान चौक जाने वाले वाहनों को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वे सोरखा और बिसरख के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।

ट्रैफिक संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर –

9971009001 और 7065100100 इसके अलावा वाहन चालक नोएडा ट्रैफिक पुलिस के एक्स हैंडल @noidatraffic पर भी ताजा जानकारी ले सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर कर लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Read More

Tanishq शोरूम में 31 करोड़ की लूट, यूट्यूबर के पिता और गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments