HomeBreaking Newsअमेरिका में दिवाली समारोह में खलल, हिंदू समुदाय के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक...

अमेरिका में दिवाली समारोह में खलल, हिंदू समुदाय के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक पोस्टर

अमेरिका में दिवाली समारोह के दौरान हिंदू समुदाय को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। वॉशिंगटन राज्य के सिएटल में दक्षिणपंथी अमेरिकी कार्यकर्ता जैक लैंग ने शनिवार को दिवाली समारोह में बाधा डालने की कोशिश की। उसके साथ आए प्रदर्शनकारियों के हाथों में हिंदुओं और भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे पोस्टर थे। हालांकि, समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर भी अभद्र टिप्पणी

घटना के बाद जैक लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए। उसने दावा किया कि सिएटल के दिवाली समारोह में उसे एंटीफा और हिंदू समुदाय के लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। लैंग ने अपनी पोस्ट में हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।उसने यह आरोप भी लगाया कि हिंदुओं और भारतीय मूल के लोगों की वजह से टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को राजनीतिक फायदा हुआ है। घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों की तस्वीरें भी साझा कीं।

कौन है जैक लैंग?

जैक लैंग का नाम 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद भवन कैपिटल में हुई हिंसा से जुड़े मामलों में सामने आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को कैपिटल हिंसा से जुड़े दोषियों को व्यापक माफी देने और लंबित मामलों को खत्म करने का आदेश जारी किया था। लैंग अपने संगठन ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ के जरिए भी सक्रिय रहा है। सिएटल की घटना के बाद उसने हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली

सिएटल की घटना ऐसे समय हुई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के साथ दिवाली मनाई। कार्यक्रम में उद्यमी विशाल गोंडल, शेफ विकास खन्ना और भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। ट्रंप ने पारंपरिक तरीके से दीया जलाया। इस दौरान विशाल गोंडल ने उन्हें हनुमान चालीसा की प्रति भेंट की। वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने राज्य की विधायी इमारत में भारतीय वाणिज्य दूतावास और सीनेटर मंका ढिंगरा के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि 8 नवंबर को राज्य में दिवाली यानी प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के राज्य की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विविधता में योगदान की सराहना की। ओलंपिया स्थित वॉशिंगटन स्टेट कैपिटल में भी दिवाली समारोह आयोजित हुआ।

Read More

सोनीपत की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार मंजिला इमारत जलकर खाक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments