HomeBreaking NewsCM योगी आज गोंडा को देंगे 520.83 करोड़ की सौगात, 69 परियोजनाओं...

CM योगी आज गोंडा को देंगे 520.83 करोड़ की सौगात, 69 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, जानें पूरा शेड्यूल

CM Yogi Gonda Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा के दौरे पर रहेंगे। वह छपिया विकासखंड के तेजपुर स्थित सिंगारघाट में आयोजित कार्यक्रम में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 520.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गौरा में 266.73 करोड़ की 40 परियोजनाएं

गौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 266.73 करोड़ रुपये की लागत वाली 40 परियोजनाएं कार्यक्रम में शामिल की गई हैं। इनमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मनकापुर की 29 परियोजनाओं पर भी मुहर

वहीं मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 254.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 परियोजनाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इनमें नौ परियोजनाओं का लोकार्पण और 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इस तरह मुख्यमंत्री कुल 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रविवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, विधायक प्रभात वर्मा और रमापति शास्त्री समेत प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, हेलीपैड, पार्किंग, लोगों के बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

भीड़ और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराने और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम से जुड़े सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

अभेद दुर्ग में तब्दील सिंगारघाट मैदान

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सिंगारघाट मैदान को सुरक्षा के लिहाज से अभेद दुर्ग में तब्दील किया जा रहा है। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने एसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी अजित कुमार रजक और सीओ उदय नारायण पालीवाल के साथ कार्यक्रम स्थल और मंच निर्माण का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के लिए जर्मन हैंगर मंच तैयार किया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

एडिशनल एसपी अजित रजक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। विधायक प्रभात कुमार वर्मा और रमापति शास्त्री ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Read More:

Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments