HomeBreaking Newsयूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, रुड़की में 5 अक्टूबर से...

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती, शेड्यूल जारी

सेना में भर्ती होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। भर्ती वर्ष 2027 के तहत उत्तराखंड के रुड़की में आगामी 5 अक्टूबर से विशाल अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। इस भर्ती रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के केवल वही युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE-2027) में सफलता हासिल की है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) लिया जाएगा और उनके शैक्षणिक व अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

विभिन्न पदों और जिलों के अनुसार तिथियां तय

इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जीडी (सामान्य ड्यूटी), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के सीईई पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। वहीं अग्निवीर जीडी पद के लिए उत्तराखंड के सात विशिष्ट जिलों उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार के युवाओं को अवसर मिलेगा।

जानिए किस दिन किस पद की होगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 5 से 12 अक्टूबर के बीच यूपी और उत्तराखंड के सभी जिलों के क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 13 से 19 अक्टूबर तक उत्तराखंड के तय सात जिलों के अग्निवीर जीडी उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा। 20 अक्टूबर का दिन 8वीं और 10वीं पास टेक्निकल व ट्रेड्समैन पदों के लिए निर्धारित किया गया है, जबकि 21 से 23 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भर्ती केंद्र पर साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

भर्ती स्थल पर जाने से पूर्व अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां व्यवस्थित कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, ऑनलाइन सत्यापित पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से साथ ले जाने होंगे। अभ्यर्थियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित तिथि व समय के अनुसार ही केंद्र पर रिपोर्ट करें।

 

READ MORE: सहारनपुर में 70 करोड़ के नकली सिक्कों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments