HomeBreaking News'मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग', BSP...

‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज

BSP सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद पर निशाना साधा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मायावती ने कहा कि हाल में पार्टी से बाहर किए गए कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं के बीच यह भ्रम फैलाया कि वह बीमार हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वह बड़े मुद्दों पर मीडिया के सामने आने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रही हैं। BSP सुप्रीमो मायावती ने एक फोन कॉल का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार के पास आकाश आनंद का फोन आया था। आकाश ने उनसे पूछा कि क्या बहन जी बीमार हैं और उनकी तबीयत कैसी है। आलोक कुमार ने जवाब दिया कि मायावती बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम में लगी हुई हैं। इसके बाद आकाश ने कहा कि उनकी यह बात मायावती को न बताई जाए और फोन काट दिया।

‘आकाश अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा’

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की इस बातचीत के पीछे की मानसिकता सही भी हो सकती है और गलत भी, लेकिन उनका मानना है कि आकाश अभी स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आकाश अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर काम कर रहे हैं। मायावती ने पार्टी में किए गए हालिया संगठनात्मक बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद खत्म करने जैसे कड़े फैसलों से बसपा को फायदा हुआ है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी के आंदोलन से लगातार जुड़े रहने की अपील की।

आकाश आनंद को पहले भी पद से हटाया

आकाश आनंद को मायावती हाल ही में एक बार फिर बसपा से पूरी तरह अलग कर चुकी हैं। मायावती का कहना है कि आकाश अभी राजनीतिक रूप से परिपक्व नहीं हुए हैं और अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। इससे पहले भी मायावती ने आकाश आनंद से पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर पद वापस ले लिया था। अब एक बार फिर उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद मायावती के ताजा बयान से दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

Read More

चीन को उसी के घर में चटाई धूल! भारतीय बेटियों का हॉकी जूनियर एशिया कप पर लगातार तीसरी बार कब्जा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments