HomeBreaking Newsहिमाचल में बिना बारिश अचानक फटा पहाड़, देखते ही देखते उखड़ गए...

हिमाचल में बिना बारिश अचानक फटा पहाड़, देखते ही देखते उखड़ गए 40 पेड़

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश में बिना बारिश भूस्खलन की दूसरी घटना सामने आई है। हमीरपुर में बस पर पहाड़ी दरकने के बाद अब जिला शिमला के उपमंडल रामपुर की फांचा पंचायत में पूरी पहाड़ी के दरकने का भयावह वीडियो सामने आया है। अचानक हुए इस भूस्खलन से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पेड़ों को भारी नुकसान

भूस्खलन की चपेट में आने से देवदार और कायल के करीब 35 से 40 पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए। देखते ही देखते पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे खिसक गया, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।

पहले भी होता रहा भूस्खलन

स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं। हालांकि, इस बार पहाड़ी दरकने से वन संपदा को बड़ा नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

कल से बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 16 सितंबर तक मध्य पर्वतीय और निचले मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश में बढ़ोतरी के बावजूद मानसून के ज्यादा सक्रिय होने की संभावना नहीं है।

तापमान में आई गिरावट

शुक्रवार को धर्मशाला में 32 मिलीमीटर और कांगड़ा में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शिमला में शाम के समय हल्की बारिश हुई। बारिश और मौसम में बदलाव के बीच प्रदेश में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून से 1662 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक करीब 1662 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। प्रदेश में अभी 60 सड़कें बंद हैं। सितंबर के शुरुआती 10 दिनों में सामान्य 60 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 46 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से 23% कम है।

मानसून की वापसी कब

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, आगामी 48 घंटे में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से मानसून की सामान्य वापसी करीब 25 सितंबर के आसपास होती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस साल मानसून की वास्तविक वापसी की स्थिति अगले पांच दिनों में और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Read More:

AI को लेकर OpenAI रिसर्चर की चेतावनी, बोले- नियम नहीं बने तो 3 साल में 70% तक बढ़ सकता है इंसानी अस्तित्व को खतरा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments