HomeBreaking Newsयूपी में BJP का खास मिशन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संग ब‍ीएल...

यूपी में BJP का खास मिशन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संग ब‍ीएल संतोष संभालेंगे कमान…

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी तैयारियों को भी तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के हालिया लखनऊ दौरे के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व एक बार फिर यूपी में सक्रिय नजर आएगा। 12 और 13 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Nabin) मेरठ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ का दौरा करेंगे। पहले यह कार्यक्रम 11 से 13 सितंबर तक तीन दिनों का प्रस्तावित था लेकिन अब इसे दो दिन का किया जा रहा है।

हारी हुई सीटों पर रहेगा फोकस

इन दौरों का एक अहम उद्देश्य पिछले चुनावों के प्रदर्शन की समीक्षा करना है। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भाजपा को हार मिली थी वहां की स्थिति और संगठन की मजबूती को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।

पार्टी यह समझने की कोशिश करेगी कि इन सीटों पर किन कारणों से नुकसान हुआ और आगामी चुनाव में स्थिति सुधारने के लिए क्या रणनीति अपनाई जा सकती है।

पुराने नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल

नितिन नवीन और बीएल संतोष इससे पहले चार जुलाई को भी दो दिन के यूपी दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और पुराने संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

इसके जरिए पार्टी ने संकेत दिया था कि अनुभवी नेताओं की भूमिका को चुनावी रणनीति में उपयोग किया जाएगा। क्षेत्रीय संगठनों और मोर्चों के गठन को लेकर भी समयसीमा तय की गई थी, हालांकि इसमें अपेक्षित तेजी नहीं आ सकी।

पश्चिमी यूपी और अवध पर नजर

नितिन नवीन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बीएल संतोष का अवध तथा कानपुर क्षेत्र में प्रस्तावित प्रवास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संतोष की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी संभावित है।

इससे पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें की थीं। एनडीए के सहयोगी दलों के साथ समन्वय पर भी चर्चा हो चुकी है। ऐसे में लगातार हो रहे शीर्ष नेताओं के दौरों को यूपी में संगठन और चुनावी रणनीति को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : श्रीनगर फिल्म फेस्टिवल में उमर अब्दुल्ला ने गाया वंदे मातरम्, कांग्रेस ने जताई आपत्ति…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments