HomeBreaking Newsमियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, रनवे पार कर गाड़ियों से...

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, रनवे पार कर गाड़ियों से जा भिड़ा अमेजन का कार्गो प्लेन, हादसे में 5 लोगों की मौत

Miami Airport Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को अमेजन का कार्गो प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान कई गाड़ियों से जा टकराया और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है। 3 लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि 2 अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गाड़ियों में फंसे लोगों को निकाला गया

मियामी-डेड काउंटी के फायर चीफ रे जडाल्लाह ने बताया कि विमान की गाड़ियों से टक्कर के बाद कुछ लोग उनके अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए टेक्निकल रेस्क्यू टीम की मदद ली गई। टीम ने विमान के अंदर फंसे पायलट और को-पायलट को खोजने और बचाने का प्रयास भी किया। हालांकि, जडाल्लाह ने यह नहीं बताया कि पायलट या को-पायलट हादसे में जिंदा बचे हैं या नहीं।

अमेजन प्राइम एयर के लिए उड़ान भर रहा था बोइंग 767

हादसे में शामिल विमान बोइंग 767 था और यह अमेजन प्राइम एयर के लिए उड़ान भर रहा था। विमान दोपहर करीब 2 बजे प्यूर्टो रिको से मियामी पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान रनवे पार करने के बाद विमान गाड़ियों से टकराया और आग की लपटों में घिर गया।

वीडियो में दिखा धुएं का गुबार

हादसे से जुड़े वीडियो में नीले और सफेद रंग के बोइंग 767 से भारी मात्रा में धुआं निकलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जडाल्लाह के मुताबिक, कुल 60 दमकल और रेस्क्यू गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।

200 कर्मचारी राहत और बचाव में जुटे

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू के करीब 200 कर्मचारी मौके पर खोज और बचाव अभियान के साथ आग बुझाने के काम में जुट गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

रे जडाल्लाह ने कहा कि विमान हादसे की असली वजह फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) पता लगाएंगे। हादसे के बाद एयरपोर्ट ने सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए। रविवार शाम एयरपोर्ट की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए अपडेट जारी किया गया और उनसे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की जानकारी सीधे जांचने को कहा गया।

अमेजन ने कहा- जानकारी जुटा रहे हैं

अमेजन ने भी हादसे पर बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि प्लेन को लैंड करने की कोशिश के दौरान एक हादसा हुआ। हालांकि, कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी कि दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए या किसी की मौत हुई है। अमेजन की प्रवक्ता केली नैंटल ने कहा, ‘स्थिति तेजी से बदल रही है और हम अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं। हम स्थानीय अधिकारियों और दूसरे अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर क्या हुआ।’

Read More:

पेरिस में स्वामीनारायण हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, 40 देशों से पहुंचे मेहमान, PM मोदी बोले- ‘भारत-फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचे’

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments