HomeBreaking Newsसत्येंद्र जैन को मिली कोर्ट से जमानत, 18 अगस्त को हुई थी...

सत्येंद्र जैन को मिली कोर्ट से जमानत, 18 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई है। बता दें कि ACB ने इस मामले में 18 अगस्त 2026 को सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था।

18 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

ACB ने इस मामले में सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों में तत्कालीन CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं। जांच एजेंसी ने 11 मई 2024 को FIR दर्ज की थी। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

जांच एजेंसी ने किया बड़ा दावा

ACB के संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, STP के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने के लिए कई अनियमितताएं सामने आई थीं। एजेंसी का आरोप है कि तकनीकी शर्तों को इस तरह तैयार किया गया, जिससे एक खास तकनीक और उसके प्रदाता यूरोटेक को फायदा मिल सके। जांच के दौरान निजी पक्षों और सरकारी अधिकारियों के बीच संपर्क की भी पड़ताल की गई।

Read More

13 साल इंतजार के बाद तन्वी ने मौत को लगाया गले, आखिर AIIMS ने सर्जरी से क्यों किया था इनकार?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments