HomeBreaking Newsदिल्ली-NCR में मानसून हुआ सुस्त, हल्की बारिश के बीच बदला मौसम का...

दिल्ली-NCR में मानसून हुआ सुस्त, हल्की बारिश के बीच बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून(Monsoon) की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आने वाले करीब 15 दिनों में भारी बारिश के लंबे दौर की संभावना कम है। हालांकि मौसम पूरी तरह सूखा नहीं रहेगा। बीच-बीच में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 30 अगस्त के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

25 अगस्त को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 26 से 29 अगस्त के दौरान भी कई जगहों पर बादल, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं। वहीं 30 अगस्त को बारिश की गतिविधि कम होकर हल्की फुहार या बूंदाबांदी तक सीमित रहने का अनुमान है।

सितंबर की शुरुआत में भी बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगस्त के आखिरी दिनों और सितंबर की शुरुआत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक वाली बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून कमजोर होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर बनने वाले बादल और वातावरण में मौजूद नमी अचानक बारिश करा सकती है।

हवा की गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में

बारिश कम होने के बावजूद दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता फिलहाल पूरी तरह खराब स्थिति में नहीं पहुंची है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI में काफी अंतर दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में हवा संतोषजनक रही, जबकि कई जगह AQI यलो जोन में रहा।

कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में तेज बारिश की जगह उमस, बढ़ता तापमान और बीच-बीच में हल्की बारिश दिल्ली-NCR के मौसम की प्रमुख तस्वीर रह सकती है।

यह भी पढ़ें : जो सरकार लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे सकती, उसे बदल दिया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments