HomeBreaking Newsधतूरे की बिक्री पर कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, सस्पेंड किए...

धतूरे की बिक्री पर कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, सस्पेंड किए Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस

कर्नाटक(Karnataka) स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जहरीले धतूरे के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

मामला उस समय सामने आया जब खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे की ऑनलाइन लिस्टिंग और बिक्री की जांच कराई। जांच में कुछ जगहों पर धतूरे के फल और बीज खाद्य उत्पादों की तरह ऑनलाइन उपलब्ध पाए गए। खास बात यह थी कि कुछ पैकेट्स पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज था। विभाग ने निरीक्षण के दौरान ऐसे उत्पाद वेयरहाउस में भी पाए, जिन्हें ऑनलाइन बिक्री या वितरण के लिए रखा गया था।

धतूरा क्यों है हानिकारक?

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार धतूरा जहरीला पौधा है और इसके फल या बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसी वजह से इसे खाद्य पदार्थ के तौर पर बेचना या मानव उपभोग के लिए उपलब्ध कराना स्वीकार्य नहीं माना गया।

कंपनियों ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान Amazon की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। Swiggy Instamart ने संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। वहीं BigBasket ने धतूरे के फलों की बिक्री रोकने की जानकारी दी और भविष्य में ऐसे उत्पादों पर “मानव उपभोग के लिए नहीं” जैसी स्पष्ट चेतावनी लगाने की बात कही। हालांकि, प्राधिकरण ने इन स्पष्टीकरणों को पर्याप्त नहीं माना।

विभाग ने सभी संबंधित विक्रेताओं को धतूरे की मानव उपभोग वाली ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापन हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित सप्लायर्स और विक्रेताओं के लाइसेंस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कंपनियों को अनुपालन रिपोर्ट जमा करनी होगी और लाइसेंस बहाली पर आगे की सुनवाई के बाद फैसला लिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन होने पर Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के चंबा में गिरा पहाड़ का हिस्सा, सड़क पर बिखरा मलबा, बारिश से 125…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments