HomeBreaking Newsमेट्रो यात्रियों को बड़ी सौगात! इस दिन से शुरु होगा नोएडा का...

मेट्रो यात्रियों को बड़ी सौगात! इस दिन से शुरु होगा नोएडा का स्काईवॉक

नोएडा(Noida) के मेट्रो यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को आपस में जोड़ने वाला स्काईवॉक जल्द ही आम लोगों के लिए खोला जा सकता है। पहले इसे 16 अगस्त से शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ जरूरी निर्माण कार्य पूरे नहीं होने के कारण इसकी शुरुआत आगे बढ़ गई। अब उम्मीद है कि स्काईवॉक 25 अगस्त तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

फिलहाल स्काईवॉक के अंदर कुछ काम अभी बाकी हैं। सेक्टर-51 की तरफ वाले प्रवेश हिस्से पर ताला लगा हुआ है और मजदूर अंतिम चरण के कार्यों को पूरा करने में जुटे हैं। इसी वजह से रविवार को प्रस्तावित मीडिया ट्रायल भी नहीं हो सका। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सभी जरूरी काम पूरे होने के बाद ही इसे खोला जाएगा।

सीधे मिलेगी सुविधा

नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, बाकी काम अगले चार-पांच दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि स्काईवॉक को शुरू करने के लिए किसी बड़े औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम की योजना नहीं है। काम पूरा होते ही इसे सीधे आम यात्रियों के इस्तेमाल के लिए खोल दिया जाएगा।

दोनों मेट्रो लाइनों के यात्रियों को फायदा

यह स्काईवॉक एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 स्टेशन से जोड़ेगा। अभी यात्रियों को दोनों स्टेशनों के बीच सड़क से जाना पड़ता है जिससे समय भी लगता है और परेशानी भी होती है। स्काईवॉक शुरू होने के बाद दोनों स्टेशनों के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।

रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है। इससे एक्वा लाइन और ब्लू लाइन के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को इंटरचेंज के दौरान पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी पर गीत रुकवाने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments