अमेरिकी ऑनलाइन मॉर्गेज कंपनी बेटर डॉट कॉम के संस्थापक और पूर्व CEO विशाल गर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब पांच साल पहले वीडियो मीटिंग के दौरान लगभग 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के फैसले से सुर्खियों में आए गर्ग को अब कंपनी के निदेशक मंडल ने CEO पद से हटा दिया है। खास बात यह है कि गर्ग ने बोर्ड के फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और अपनी पुरानी कुर्सी वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं।
900 कर्मचारियों को वीडियो कॉल पर हटाया
दिसंबर 2021 में विशाल गर्ग ने एक वीडियो बैठक के दौरान करीब 900 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था। यह कंपनी के उस समय के कुल कर्मचारियों का लगभग 9 प्रतिशत था। क्रिसमस से कुछ दिन पहले हुई इस छंटनी और कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के तरीके की काफी आलोचना हुई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद गर्ग को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी थी।
2026 में बोर्ड ने खुद CEO पद से हटाया
अब करीब पांच साल बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। 3 अगस्त 2026 को बेटर होम एंड फाइनेंस के निदेशक मंडल ने विशाल गर्ग को CEO पद से हटा दिया। उनकी जगह डैनियल लुईस को कंपनी की जिम्मेदारी दी गई। बताया गया है कि बोर्ड को गर्ग के नेतृत्व, निर्णय लेने के तरीके और भरोसे से जुड़े कुछ मामलों को लेकर चिंता थी। इन्हीं मुद्दों को उनके खिलाफ कार्रवाई की वजहों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गर्ग ने बोर्ड के फैसले पर उठाए सवाल
विशाल गर्ग ने इस फैसले को स्वीकार नहीं किया है। उनका आरोप है कि नए CEO डैनियल लुईस ने बोर्ड का भरोसा हासिल करने के लिए उन्हें गुमराह किया। गर्ग के मुताबिक, लुईस करीब छह महीने पहले कंपनी से जुड़े मामलों को लेकर उनके संपर्क में आए थे और उन्होंने खर्च कम करने और मुनाफा बढ़ाने से जुड़े सुझाव दिए थे। गर्ग का दावा है कि बाद में लुईस ने धीरे-धीरे बोर्ड के अन्य सदस्यों का विश्वास हासिल कर लिया और अंततः उन्हें CEO पद से हटाने की स्थिति पैदा हुई।
Read More
दिल्ली में सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े हमले से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

