Awarapan 2 Box Office Collection: आवारापन 2′ ने दूसरे दिन भारत में नेट 33.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस 40.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को दूसरे दिन 10,496 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 55% रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 55.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 70 करोड़ पार
फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 72.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म को 6 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। दो दिनों के प्रदर्शन के बाद फिल्म इमरान हाशमी के करियर की बड़ी फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है।
रोमांस और एडवेंचर से भरपूर है फिल्म
‘आवारापन 2’ रोमांस और एडवेंचर जॉनर की फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं, जबकि शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और विष्णु राव ने सिनेमेटोग्राफी संभाली है। इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है।
2007 की ‘आवारापन’ का सीक्वल
‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का अच्छा प्यार मिला। फिल्म के गाने भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे।
रोमांटिक-एक्शन अवतार में लौटे इमरान
इमरान हाशमी को रोमांस और एक्शन वाले किरदारों में दर्शक लंबे समय से पसंद करते रहे हैं। लंबे समय बाद वह इस तरह के रोल में नजर आए हैं और उन्हें दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मानुषी छिल्लर को लेकर क्या थी चर्चा?
फिल्म की फीमेल लीड के लिए पहले मानुषी छिल्लर को कास्ट करने की योजना की खबरें सामने आई थीं। बताया गया था कि शेड्यूलिंग इश्यूज के कारण उन्होंने फिल्म ज्वॉइन नहीं की। हालांकि, बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि मानुषी को इस रोल के लिए न तो अप्रोच किया गया था और न ही कंसीडर किया गया।
पूरन गब्बी ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्म में अनिरुद्ध रावल भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इमरान हाशमी के अलावा पूरन गब्बी भी चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। पूरन गब्बी अभिनेता और म्यूजिशियन हैं और वह लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी के छोटे भाई हैं।
Read More:
होर्मुज को लेकर ईरान-ओमान में डील डन! अब टैंकर भर-भरके आएगा तेल- LPG, क्या करेंगे ट्रंप?

