HomeBreaking NewsCM धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले-...

CM धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक आदर्शों की प्रेरणा देते रहेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने शासकीय आवास पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

‘अटल जी का व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और विचारों की दृढ़ता आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल जी लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे और उनके आदर्श सार्वजनिक जीवन में हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे।

राष्ट्रसेवा में योगदान को किया याद

CM धामी ने कहा कि भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। उनकी दूरदर्शिता, ओजस्वी वक्तृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के विचार और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Read More

ग्वालियर में युवक को फेसबुक इस्तेमाल करना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने लूटे 36 लाख रुपये

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments