HomeBreaking NewsCM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, अगले 10 दिन के भीतर...

CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, अगले 10 दिन के भीतर असम में नष्ट होगी 472.51 करोड़ रुपये की ड्रग्स

असम सरकार ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय ‘ड्रग्स डिस्पोज़ल प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। नलबाड़ी जिले की 14वीं असम पुलिस बटालियन, डौलासाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि इस अभियान के तहत 472.51 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त की गई मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा।

10 दिन में नष्ट की जाएगी ड्रग्स

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अभियान के दौरान 60 किलोग्राम हेरोइन, 39 किलोग्राम मॉर्फिन, 4.97 लाख नशीली गोलियां और 3.2 किलोग्राम अफीम एवं पोस्ता को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य ड्रग्स नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है।

5 साल में 3,227 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान असम पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत 3,300 मामले दर्ज किए हैं। इस अवधि में करीब 3,227 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थों की खेप जब्त की गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है और ड्रग्स माफिया के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

नशा मुक्त असम बनाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य स्तर पर शुरू किया गया यह ड्रग्स डिस्पोजल प्रोग्राम केवल जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नशा मुक्त असम के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के सहयोग से नशे की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सरकार का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Read More

UK में भारतीय सामानों के जीरो इंपोर्ट ड्यूटी होने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान, ‘केवल दो दिन बचे…’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments