HomeBreaking Newsहिमाचल में मानसून का कहर, किन्नौर में बादल फटा, फंसे कई वाहन

हिमाचल में मानसून का कहर, किन्नौर में बादल फटा, फंसे कई वाहन

हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) मलबे से पूरी तरह बंद हो गया। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सुबह 4 बजे आया फ्लैश फ्लड

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे चोलिंग में भारी बारिश के कारण मीरू नाले में अचानक भारी मलबा और पानी आ गया। इससे चोलिंग स्कूल के पास NH-5 पर करीब 30 मीटर तक मलबा जमा हो गया और सड़क पूरी तरह ठप हो गई।

फिलहाल कोई जनहानि नहीं

फ्लैश फ्लड की चपेट में दो छोटे वाहन भी आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चोलिंग से करछम की ओर स्थित एक असुरक्षित स्कूल भवन के पास भी भारी मलबा पहुंचने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

6 घंटे बाद अस्थायी रूप से खुला हाईवे

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर NH-5 को अस्थायी रूप से बहाल किया गया। पुलिस अब यातायात को सामान्य करने में जुटी है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील – किन्नोर प्रशासन

  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

  • अनावश्यक यात्रा और ट्रैकिंग से बचें।

  • मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

  • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन या आपदा प्रबंधन दल को सूचना दें।

Read More

हिमाचल में मानसून बना आफत, अब तक 9 लोगों की मौत और 49 से ज्यादा सड़कें बंद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments