जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राज्य में 12 और पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिए हैं, कश्मीर के 7 और जम्मू के 5 पर्यटन स्थल सोमवार से फिर से खुल गए हैं।
संयुक्त मुख्यालय की बैठक में सुरक्षा समीक्षा और चर्चा के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की, इनमें अरु घाटी, राफ्टिंग पॉइंट यान्नर, कमान पोस्ट, दागन टॉप, रामबन समेत कई पर्यटन स्थल शामिल हैं।
इन पर्यटन स्थलों को 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

