Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsCM भगवंत सिंह मान पहुंचे फोर्टिस अस्पताल, सिंगर राजवीर जवांदा का जाना...

CM भगवंत सिंह मान पहुंचे फोर्टिस अस्पताल, सिंगर राजवीर जवांदा का जाना हाल

पंजाबी संगीत जगत और फैंस के बीच मशहूर गायक राजवीर जवांदा की सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। उनके लिए हर तरफ दुआओं के हाथ उठ रहे हैं और तमाम पंजाबी गायक तथा उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की अरदास कर रहे हैं। राजवीर जवांदा की तबियत अचानक बिगड़ने की खबर से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है। उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टर्स उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजवीर जवांदा की सेहत का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री की अस्पताल में मौजूदगी से उनके चाहने वालों को कुछ हद तक सांत्वना मिली है।पंजाबी संगीत प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर भी उनके लिए दुआओं की अपील की है और सभी से राजवीर जवांदा की तंदुरुस्ती के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

राजवीर जवांदा की सेहत को लेकर हाल ही में अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके फैंस और साथियों की दुआएं लगातार उनके साथ बनी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments