चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के विकास कार्यों को लेकर दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पलवल में मेट्रो प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में पलवल जिला देश के विकसित जिलों में शामिल होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पलवल सहित पूरे हरियाणा में तेजी से विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत हैं। कई विकास कार्यों पर तेजी से काम चल रहा है और जो लंबित है उन्हें भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के विस्तार के प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल में लंबित मेट्रो प्रोजेक्ट पर जल्द कार्य शुरू करवाने, मेडिकल कॉलेज के निर्माण सहित जिला में करवाए जाने वाले अनेक विकास कार्य तेजी से करवाने की मांग रखी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से विकास कार्यों पर की चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

