Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसहारनपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा, दूल्हा डिमांड...

सहारनपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा, दूल्हा डिमांड सुन हैरान !

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे से बीयर और गांजा की डिमांड रख दी। जी हां यह अजीबोगरीब मांग तब की गई जब दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के बाद पहली रात को एक साथ बैठे।

दूल्हन ने की गांजा-बीयर की मांग

दुल्हन ने दूल्हे से सीधे तौर पर बीयर और गांजा की मांग की, जिसे सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। यह सुनने के बाद दूल्हे ने तुरंत अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। परिवार वालों ने इस मांग को गंभीरता से लिया और हंगामा शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि सभी लोग थाने पहुंच गए।

जिसके बाद देर रात तक पुलिस ने इस मामले में समझाइश करने का प्रयास किया, बाद में दोनों लोग घर लौट आए. पुलिस जब इस मामले में समझौता नहीं करा पाई तो अगुवा ने मामले में समझौता कराने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि लड़की हरियाणा की रहने वाली है. परिजन लड़की को अपने साथ घर लेकर चले गए. लेकिन दूल्हा इस बात पर अड़ा रहा कि वह ऐसी लड़की के साथ नहीं रह सकता, जो शराब और गांजा पीती है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments