HomeBreaking Newsइंस्टाग्राम पर हम सबसे ज्यादा फेमस...PM मोदी से मुलाकात के दौरान बोलीं...

इंस्टाग्राम पर हम सबसे ज्यादा फेमस…PM मोदी से मुलाकात के दौरान बोलीं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। विश्व नेताओं की सामूहिक तस्वीर से पहले दोनों नेता आमने-सामने आए, जहां उन्होंने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। इसके बाद जॉर्जिया मेलोनी ने कहा आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई। हम इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फेमस हैं। इस बयान के बाद से यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सुनाई दी इंस्टाग्राम की चर्चा

इस सम्मेलन से सामने आए एक वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी से यह कहते सुना जा सकता है कि आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई। हम इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फेमस हैं। इस बातचीत के दौरान दुभाषिए ने भी इंस्टाग्राम का जिक्र किया, जिस पर मेलोनी मुस्कुराती नजर आईं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह संदर्भ किस बात से जुड़ा था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे हालिया वायरल पोस्ट से जोड़कर देख रहे हैं।

मेलोडी टॉफी वाला वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, मई में प्रधानमंत्री मोदी की इटली यात्रा के दौरान उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का एक पैकेट भेंट किया था। मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा था, “थैंक यू फॉर द गिफ्ट।” वीडियो में दोनों नेताओं की हंसी-मजाक वाली बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

सोशल मीडिया पर फिर छाया ‘मेलोडी’

मेलोनी द्वारा साझा किए गए वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लाइक्स मिले। इसके बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ शब्द फिर ट्रेंड करने लगा। यह शब्द प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है। इसकी शुरुआत 2024 में हुई थी, जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो साझा करते हुए “हेलो फ्रॉम द मेलोडी टीम” लिखा था।

Read More

गाजियाबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली, व्यापारी से ऑटो में की थी लूट

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments