पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। 5 और 6 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने फिर सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने लगातार 12वें दिन जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया है।
लगातार 12वें दिन भी पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों को मिली बड़ी सौगात, PG की 320 सीटें बढ़ेंगी, ₹415 करोड़ की ग्रांट मंजूर
on नौकरी के लिए आईं राधा-बबीता कैसे बनी क्राइम पार्टनर? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चौंका देगी ये कहानी

