Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsमीरापुर में प्रचार के दौरान CM योगी ने किया दावा- सपा और...

मीरापुर में प्रचार के दौरान CM योगी ने किया दावा- सपा और कांग्रेस में ‘तलाक’ हो गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच तलाक हो चुका है। दोनों के बीच फिर से दरार शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव में इन लोगों ने कहा था ‘खाता खाता खाता’, लेकिन अब दोनों के बीच दरार शुरू हो गई है। इन लोगों ने ‘खाता खाता’ के नाम पर गुमराह किया। अब समाजवादी पार्टी को खत्म करने का मौका है।

सीएम ने कहा कि सपा प्रत्याशी मुजफ्फरनगर दंगे का मास्टरमाइंड है। उस समय भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। सपा के तत्कालीन और वर्तमान मुखिया दंगाइयों को उनके आवास पर सम्मानित कर रहे थे। पश्चिमी यूपी का किसान अपने खून-पसीने से धरती मां से सोना निकालने का काम करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार जब वह मुजफ्फरनगर में भाषण दे रहे थे तो जनता की तरफ से एक नारा आ रहा था कि 2012-17 के बीच नारा लगता था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा लगा हो, समझो गुंडा बैठा है। लेकिन आज जहां भी सपा के लोग दिखे, बेटी डरी हुई दिखी। अयोध्या और कन्नौज में उनके कारनामे सपा का नया ब्रांड हैं। उन्हें लोक-लाज की कोई चिंता नहीं है।

सपा के मीडिया सेल के सोशल मीडिया हैंडल घटिया किस्म की बातें करते हैं। इससे सपा का असली चरित्र पता चलता है। मीरापुर में सीएम ने कहा कि फिलिस्तीन और पाकिस्तान के नाम पर आंसू बहाने वाले लोग जम्मू-कश्मीर पर चुप क्यों हैं…कांग्रेस और सपा ने लोकसभा चुनाव में संविधान, आरक्षण और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया था। सीएम ने कहा कि जो मुजफ्फरनगर दंगों की तपिश झेल रहा था, आज दुनिया को गन्ने की मिठास बांट रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर संदेश साफ होना चाहिए…हमें गुंडे और दंगाई नहीं चाहिए, हमें किसानों, बेटियों और बहनों का सम्मान करने वाले लोग चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments