Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गांवों में धन्यवादी दौरा कर गोहाना...

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गांवों में धन्यवादी दौरा कर गोहाना हलके के लोगों का जताया आभार

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना में लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में धन्यवादी दौरा कर गोहाना हलके के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गोहाना हलके के लोगों का प्यार ही है जो उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद मिला। लोगों के इसी प्यार और विश्वास पर आगे बढ़ते हुए अगले पांच साल में गोहाना क्षेत्र के विकास में कोई कौर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 5 साल में प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी रिटा शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा धन्यवादी दौरे के दौरान गांव बड़वासनी, रतनगढ़, करेवड़ी, जुआं, ट्राली, रोलद, सरगथल, कासंडी, कासंडा, खानपुर, गामड़ी, गढ़ी उज्जालेखां पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने फूल बरसाकर व फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ हरियाणा और केन्द्र की भाजपा डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। चुनाव के दौरान विपक्ष ने जो नैरेटिव बनाया, उसे जनता ने धराशाही करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने नौकरियों में खर्ची-पर्ची का अंत किया और आज गरीब परिवारों के बच्चे भी अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद पर बाद में ज्वाइनिंग की पहले प्रदेश के योग्य 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों में ज्वाइन करवाने का कार्य कर अपने चुनावी वायदे को पूरा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता के कल्याण व नारी सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प होकर कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments