HomeBreaking Newsबिहार में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा! पटना समेत 40...

बिहार में सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा! पटना समेत 40 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार(Bihar) में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और उनके गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को राज्य के 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस अभियान में पटना, सारण, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, गया, भागलपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भोजपुर, नवादा और औरंगाबाद समेत कई जिलों को शामिल किया गया।

जांच के दौरान ज्यादातर जगहों पर अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने संबंधित दवा दुकानदारों से जवाब मांगा है। अधिकारियों के अनुसार, नियमों का उल्लंघन साबित होने पर दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के साथ दूसरी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पटना की तीन दुकानों में मिली गड़बड़ी

राजधानी पटना के जीएम रोड दवा मंडी में तीन मेडिकल दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कुल 48 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई और गुणवत्ता जांच के लिए तीन दवाओं के सैंपल लिए गए।

  • मेसर्स मां तारा एजेंसी: यहां 10 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई।

  • मेसर्स मेडिसिन हाउस: बिल उपलब्ध नहीं होने के कारण नारकोटिक श्रेणी की 16 दवाओं की बिक्री रोक दी गई। एक दवा का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।

  • मेसर्स मां अपर्णा मेडिसिन: इस दुकान में 22 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई और दो दवाओं के सैंपल लिए गए।

बिना लाइसेंस चल रही थी दवा बनाने की इकाई

पटना के लोहानीपुर स्थित भगवती सदन में मेसर्स एंडिसन्स फार्मिक्स नाम की दवा निर्माण इकाई पर भी छापा मारा गया। यह कार्रवाई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और बिहार औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने की।

जांच में बिना वैध लाइसेंस के दो तरह की दवाओं का निर्माण होता पाया गया। टीम ने मौके से 18,140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कीं। दोनों दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। संबंधित इकाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आगे भी जारी रहेगी जांच

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के आसपास स्थित दुकानों में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायत मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है। विभाग का उद्देश्य सरकारी दवाओं को गलत तरीके से बाजार में बेचे जाने से रोकना और मरीजों तक मुफ्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में दूसरे जिलों में भी छापेमारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव टेररिस्ट मारा गया’, आतंकी लतीफ भट के एनकाउंटर पर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments