HomeBreaking NewsAyodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें...

Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रामनगरी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री करीब ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे और इस दौरान दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

दोपहर 1 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे

नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 1 बजे रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद उनका रामनगरी में निर्धारित कार्यक्रम शुरू होगा। सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.15 बजे तक रामलला के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

यात्री सुविधा केंद्र में होगी दीपोत्सव तैयारी बैठक

दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र पहुंचेंगे। यहां वह दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3.30 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे और यहीं से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई

जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार यादव को रामकथा पार्क के हेलीपैड की जिम्मेदारी दी गई है।

अलग-अलग अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

डिप्टी कलेक्टर लखनलाल राजपूत को मुख्यमंत्री की फ्लीट, जबकि तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह को सरयू अतिथि गृह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार और तहसीलदार न्यायिक सदर अजय कुमार वर्मा मार्ग व्यवस्था संभालेंगे।

एडीएम कानून व्यवस्था इंद्राकात द्विवेदी और डिप्टी कलेक्टर पूजा वर्मा की ड्यूटी रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में लगाई गई है। डिप्टी कलेक्टर मोहित यादव हनुमानगढ़ी मंदिर की व्यवस्था देखेंगे। एडीएम वित्त व राजस्व अमित कुमार भट्ट और उप जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार राम की पैड़ी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सरयू आरती स्थल से लेकर सेफ हाउस तक तैनाती

एडीएम प्रशासन विशु राजा और उप जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार शर्मा को नयाघाट सरयू आरती स्थल की जिम्मेदारी दी गई है। उप जिलाधिकारी सदर आनंद कुमार तिवारी रामकथा पार्क में तैनात रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा रामजन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र और नायब तहसीलदार सदर उत्पल आनंद सेफ हाउस की व्यवस्था संभालेंगे।

Read More:

Florida plane crash: हवा में उड़ते ही धराशाई हुआ जेट, सड़क पर गिरते ही उड़े परखच्चे, 9 की मौत, मंजर देख दहल उठा अमेरिका

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments