Home#IPL2026श्री दरबार साहिब में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, 27 अक्टूबर...

श्री दरबार साहिब में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, 27 अक्टूबर तक श्रद्धा और उत्साह से मनेगा पर्व

अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (Sri Darbar Sahib) में चौथे

चूड़ी का भाई

श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने इन कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संगत के सहयोग से प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

25 और 26 अक्टूबर को विशेष कीर्तन दरबार

प्रकाश पर्व के पहले दो दिनों में सोदर पाठ की समाप्ति के बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में राग पड़ताल के तहत गुरबाणी कीर्तन होगा। शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक देश-विदेश से आने वाले प्रसिद्ध कीर्तनीये अपनी मधुर वाणी में गुरबाणी का गायन करेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की वाणी से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

चूड़ी का भाई

26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से विशेष नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपने परिवारों सहित शामिल होने की अपील की गई है।

चूड़ी का भाई

27 अक्टूबर को प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह होगा। इस दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बाबा दीप सिंह जी वाले स्वरूप का प्रकाश किया जाएगा। श्री हरमंदिर साहिब श्री अकाल तख्त साहिब और बाबा अटल राय जी में विशेष अलौकिक जलौ सजाए जाएंगे। रात को दीपमाला और आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रात के दीवान में भाई जसबीर सिंह खन्ने वाले और भाई साहिब भाई इंद्रपाल सिंह विशेष रूप से हाजिरी भरेंगे।

9 नवंबर तक होंगे गुरमत विचार

25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गुरुद्वारा दीवान हॉल मंजी साहिब में अमृत वेले मुख्यवाक और गुरमत विचारों का कार्यक्रम जारी रहेगा। ज्ञानी अमरजीत सिंह ने संगत से परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में भाग लेने और श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की खुशियां साझा करने की अपील की।

यह भी पढ़ें : वाराणसी एयर शो का आज होगा भव्य समापन, PM मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देखेंगे वायुसेना…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments