HomeBreaking Newsमहुआ मोइत्रा को कोर्ट का झटका, 24 घंटे में हटानी होंगी मुख्य...

महुआ मोइत्रा को कोर्ट का झटका, 24 घंटे में हटानी होंगी मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के खिलाफ की गईं पोस्ट

कोलकाता के अलीपुर कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई दो पोस्ट 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें इस मामले में आगे मानहानिकारक टिप्पणी करने या पुरानी पोस्ट दोबारा साझा करने से भी रोक दिया है। ये पोस्ट 3 और 6 अक्टूबर को की गई थीं। मामला विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में मनोज कुमार अग्रवाल की भूमिका पर महुआ मोइत्रा की टिप्पणियों से जुड़ा है। अग्रवाल ने इन टिप्पणियों को मानहानिकारक बताते हुए पहले कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बाद उन्होंने महुआ के खिलाफ 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया।

‘वोट चोर’ कहने पर अदालत ने जताई आपत्ति

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में मनोज कुमार अग्रवाल को ‘वोट चोर’ कहा था। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पोस्ट में SIR प्रक्रिया की आलोचना के साथ तत्कालीन मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए गए थे।

अदालत के अनुसार, महुआ इन गंभीर आरोपों के समर्थन में उपयुक्त साक्ष्य पेश नहीं कर सकीं। ऐसे में आरोपों के कानूनी आधार पर सवाल उठते हैं। इसी के मद्देनजर अदालत ने विवादित पोस्ट हटाने और इस तरह की टिप्पणियों को दोहराने से रोकने का निर्देश दिया।

SIR की आलोचना का अधिकार

अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि SIR जैसी प्रक्रिया पर जनहित में चर्चा करना और उसकी आलोचना करना किसी का भी अधिकार है। हालांकि, इस अधिकार की आड़ में किसी सरकारी अधिकारी के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है। कोर्ट ने महुआ मोइत्रा को नोटिस देकर यह बताने का अवसर देने की बात भी कही है कि उनके खिलाफ टिप्पणियों पर रोक का आदेश जारी क्यों न रखा जाए। इस तरह मामले में आगे की सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि अंतरिम रोक बरकरार रहेगी या उसमें कोई बदलाव किया जाएगा।

महुआ बोलीं- रोक हटाने के लिए अदालत में देंगी आवेदन

अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह रोक हटाने के लिए आवेदन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि वह ‘वोट चोर’ को ‘वोट चोर’ कहने के अपने अधिकार को बरकरार रखना चाहती हैं। फिलहाल अदालत ने उन्हें विवादित पोस्ट 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है। दूसरी ओर, मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग वाला मानहानि मुकदमा भी मामले का हिस्सा है। आगे की कानूनी प्रक्रिया में महुआ का पक्ष और अदालत का रुख इस विवाद की दिशा तय करेंगे।

Read More

Navratri 2026: अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, सप्तमी से दशहरा तक नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments