HomeBreaking Newsमेटा ने पेश किया Meta One Subscription, एक ही प्लान में WhatsApp...

मेटा ने पेश किया Meta One Subscription, एक ही प्लान में WhatsApp से Instagram तक का मिलेगा मजा…

WhatsApp, Instagram और Facebook यूजर्स के लिए Meta ने एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। कंपनी ने भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में Meta One लॉन्च किया है। इसका मकसद अलग-अलग Plus सब्सक्रिप्शन की सुविधाओं को एक ही प्लान के तहत उपलब्ध कराना है।

Meta One में WhatsApp Plus, Instagram Plus और Facebook Plus से मिलने वाले कई फायदे शामिल किए गए हैं। आम यूजर्स और Meta AI का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए Core और Premium प्लान हैं। वहीं बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Essential, Advanced, Expert और Max Bundle उपलब्ध कराए गए हैं।

भारत में कितनी है कीमत?

भारत में Meta One Core की कीमत 549 रुपये प्रति माह है, जबकि Premium प्लान के लिए 1,960 रुपये महीना देना होगा।

बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए Essential Bundle की शुरुआत 639 रुपये प्रति महीने से होती है। Advanced Bundle की कीमत 2,099 रुपये, Expert Bundle की 6,399 रुपये और Max Bundle की कीमत 20,990 रुपये प्रति माह है।

तीनों Plus Plans से कैसे अलग है?

अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की बात करें तो WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये, जबकि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 99-99 रुपये प्रति माह है। Meta One में इन सेवाओं से जुड़े फीचर्स को एक साथ इस्तेमाल करने का विकल्प दिया गया है।

Core और Premium में क्या मिलेगा?

Core प्लान में Instagram Stories के लिए नए स्टाइल, वॉइस इफेक्ट और दूसरे क्रिएटिव टूल्स मिलते हैं। साथ ही Instagram, Facebook और WhatsApp पर Meta AI से इमेज और वीडियो बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल की सीमा मिलती है। Premium में AI फीचर्स के लिए इससे भी ज्यादा लिमिट उपलब्ध होगी।

बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए फीचर्स

Essential Bundle में WhatsApp Meta Business Agent का ज्यादा एक्सेस, मैनेजमेंट टूल्स, Verified Badge और इंपर्सनेशन प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Advanced Bundle में Stories को 30 दिन पहले शेड्यूल करने, ऑर्गेनिक पोस्ट और Reels में लिंक जोड़ने, एक्सपोर्टेबल एनालिटिक्स और बेहतर ऑडियंस इनसाइट जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं Expert और Max Bundle में Meta Business Agent की ज्यादा एडवांस क्षमताएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के GTB अस्पताल को सरकार की बड़ी सौगात! 7 मंजिला ट्रॉमा ब्लॉक को मंजूरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments