HomeBreaking Newsराजस्थान में लोकतंत्र का महासंग्राम, 147 निकायों में चल रही वोटिंग, EVM...

राजस्थान में लोकतंत्र का महासंग्राम, 147 निकायों में चल रही वोटिंग, EVM तय करेगी 18,266 उम्मीदवारों की किस्मत

राजस्थान(Rajasthan News) में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज, 11 सितंबर को मतदान हो रहा है। इस चरण में राज्य के 147 नगर निकायों के मतदाता 18,266 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

दूसरे चरण में कुल 87,60,884 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं के वोट ईवीएम में दर्ज होंगे। इससे पहले 9 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान कराया जा चुका है। अब दूसरे चरण के बाद सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर रहेंगी।

जयपुर में VIP वोटरों की खास चर्चा

दूसरे चरण में राजधानी जयपुर खास तौर पर चर्चा में है। यहां कई बड़े नेता और प्रमुख हस्तियां मतदान करेंगी। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया जैसे नाम शामिल हैं।

बीजेपी-कांग्रेस के सामने बागियों की चुनौती

पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई इलाकों में प्रचार और रोड शो किए, जबकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी चुनाव में पूरी ताकत लगाई।

हालांकि, दोनों दलों के लिए बागी उम्मीदवार चिंता का विषय बने हुए हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। अब इन बागियों का असर कितना पड़ा, इसका असली पता 14 सितंबर को मतगणना के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें : तरनतारन में टीवी शोरूम पर दिनदहाड़े चली गोलियां, बाइक सवार दो हमलावर फरार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments