HomeBreaking Newsतमिलनाडु को जल्द मिलेगा नया सचिवालय, CM विजय ने ₹1,200 करोड़ के...

तमिलनाडु को जल्द मिलेगा नया सचिवालय, CM विजय ने ₹1,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राज्य को जल्द एक नया सचिवालय और विधानसभा परिसर मिल सकता है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय(CM Vijay) ने विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए गए बयान में इस बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की। प्रस्तावित परिसर के निर्माण पर करीब 1,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नए कॉम्प्लेक्स का कुल बिल्ट-अप एरिया लगभग 20 लाख वर्ग फीट रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फोर्ट सेंट जॉर्ज लंबे समय से तमिलनाडु के प्रशासन का प्रमुख केंद्र रहा है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1640 में यहां जमीन खरीदी थी और चार साल बाद 1644 में किले का निर्माण पूरा हुआ। वर्तमान में इसी परिसर का इस्तेमाल राज्य सचिवालय के रूप में किया जा रहा है।

मौजूदा परिसर में जमीन की कमी

फोर्ट सेंट जॉर्ज का पूरा क्षेत्र करीब 107 एकड़ में फैला है लेकिन राज्य सरकार के पास इसमें लगभग चार एकड़ जमीन ही है। बाकी हिस्से रक्षा मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन हैं। यही वजह है कि मौजूदा परिसर में बड़े पैमाने पर नए निर्माण या विस्तार की गुंजाइश सीमित है।

दो इमारतों में चल रहा है सचिवालय

फिलहाल राज्य सचिवालय मुख्य रूप से दो इमारतों से संचालित हो रहा है। फोर्ट सेंट जॉर्ज की मुख्य इमारत में विधानसभा के साथ मुख्यमंत्री, मंत्रियों और मुख्य सचिव के कार्यालय समेत कई महत्वपूर्ण विभाग मौजूद हैं। वहीं, 1978 में बनी नमक्कल कविग्नर मालिगई में 30 से अधिक विभागों के सचिव और अधिकारी काम करते हैं। दोनों इमारतों में 6,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया परिसर

सरकार के मुताबिक, पिछले चार दशकों में विभागों, कर्मचारियों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का विस्तार हुआ है, लेकिन मौजूदा ढांचा उसी अनुपात में नहीं बढ़ा। इससे जगह की समस्या पैदा हुई है। नए सचिवालय में सभी सरकारी विभागों को एक ही परिसर में लाने की योजना है।

यहां बेहतर फायर सेफ्टी, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, ग्रीन बिल्डिंग व्यवस्था, पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और पब्लिक सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। वहीं, फोर्ट सेंट जॉर्ज की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित रखा जाएगा। सरकार के अनुसार, नया परिसर आने वाले करीब 100 वर्षों की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आ गए पीरियड्स? जानें मासिक धर्म में व्रत से लेकर लड्डू गोपाल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments