HomeBreaking Newsनॉर्थ साइप्रस के पास 270 यात्रियों से भरी नाव पलटी, सर्च और...

नॉर्थ साइप्रस के पास 270 यात्रियों से भरी नाव पलटी, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नॉर्थ साइप्रस के पास रविवार को एक पैसेंजर बोट अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 270 लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और यात्रियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक किरेनिया शहर के मेयर मूरत सेन्कुल के अनुसार, जहाज पर सवार 258 यात्रियों में से अब तक 159 लोगों से संपर्क किया जा चुका है। हालांकि, बचाव अभियान के दौरान जहाज पर सवार लोगों की वास्तविक संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कोस्ट गार्ड और हेलीकॉप्टर से तलाश

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल सक्रिय हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में कोस्ट गार्ड के जहाज, हेलीकॉप्टर और आम लोगों की नावों को भी लगाया गया है। वहीं, किरेनिया के मुख्य बंदरगाह पर एंबुलेंस को स्टैंडबाय रखा गया है, ताकि बचाए गए यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।

तुर्की भाषा के अखबार के अनुसार यह हादसा तट से करीब चार मील दूर हुआ। रिपोर्ट में बताया गया है कि जहाज, जिसे कुछ जगहों पर कैटामरन भी बताया गया है, में अचानक पानी भरने लगा। इसके बाद वह पलट गया।

यात्रियों की तलाश में जुटा बचाव दल

फिलहाल बचाव दल समुद्र में यात्रियों की तलाश में जुटे हुए हैं। अधिकारियों की ओर से किसी व्यक्ति के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, यात्रियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।अधिकारी बचाए गए लोगों की संख्या और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने में लगे हैं। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Read More

PU कैंपस चुनाव से एक दिन पहले बड़ा सियासी उलटफेर, ABVP और SOI के बीच गठबंधन का ऐलान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments