HomeBreaking Newsदिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में बढ़ता उत्साह देख CM रेखा...

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में बढ़ता उत्साह देख CM रेखा गुप्ता बोलीं- उनका भरोसा ही हमारी प्रेरणा…

CM Rekha Gupta on Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लॉन्च से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के बीच योजना को लेकर दिख रहे उत्साह की सराहना की है। योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का यह उत्साह बताता है कि योजना उनकी जरूरतों और उम्मीदों से गहराई से जुड़ी है।

CM रेखा ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “दिल्ली लक्ष्मी योजना का मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा आर्थिक मजबूती, ज्यादा आत्मविश्वास और ज्यादा आजादी लाना है। पूरी दिल्ली में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह दिखाता है कि यह पहल उनकी उम्मीदों से कितनी गहराई से जुड़ी है। उनका भरोसा ही हमारा आशीर्वाद है और काम करने के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

26 अगस्त से शुरू होगी पत्र देने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत योग्य महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता के लिए आधिकारिक पत्र देने की प्रक्रिया 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से शुरू होगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, कार्यक्रम में योग्य महिलाओं को योजना के पत्र दिए जाएंगे और 1 सितंबर से उनके बैंक खातों में सीधे पैसे आने शुरू हो जाएंगे। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा।

18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता योजना के तहत पत्र जारी करने की तैयारियों की लगातार निगरानी कर रही हैं। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने के केवल 18 दिनों में पोर्टल पर करीब आठ लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें पांच लाख से ज्यादा आवेदन जमा किए जा चुके हैं।

आवेदन की जांच में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने योजना की सफलता में जिला-स्तरीय कमेटियों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की अच्छी तरह जांच और निगरानी की जाए, ताकि पात्र महिलाओं को बिना देरी योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा, “वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जितनी तेजी से पूरी होगी, मामलों का निपटारा उतनी ही जल्दी होगा और योग्य महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।”

संदिग्ध आवेदनों की गहन जांच पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला-स्तरीय कमेटियों में स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल हैं। ऐसे में अगर किसी आवेदन में कोई बात संदिग्ध नजर आती है तो उसकी पूरी तरह जांच की जानी चाहिए, जिससे आगे किसी तरह की समस्या न हो।

अधिकारियों ने भी महिलाओं के उत्साह की जानकारी दी

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा योजना के लिए गठित जिला-स्तरीय मंजूरी, निगरानी और शिकायत निवारण कमेटियों के अध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे। कमेटी ने योजना की प्रगति की समीक्षा की और कम समय में हुए काम की सराहना की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह और दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

Read More:

चीनी-प्याज के बाद अब दालों की कीमतों में भी लगी आग! उड़द-अरहर से मसूर तक के बढ़े रेट, जानें क्या हैं नई कीमतें?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments