दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और बड़ा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ऐप में Username फीचर जोड़ा जा सकता है, जिसके बाद लोगों से बातचीत करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी नहीं रहेगा।
क्या है WhatsApp Username फीचर?
फिलहाल WhatsApp पर किसी से चैट शुरू करने के लिए उसका मोबाइल नंबर सेव करना पड़ता है। नए फीचर के आने के बाद हर यूजर अपना एक यूनिक यूजरनेम बना सकेगा।
यूजरनेम फीचर से होंगे ये बड़े फायदे
1. मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपका पर्सनल मोबाइल नंबर हर किसी को दिखाई नहीं देगा। किसी नए ग्रुप में जुड़ने या किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करने के दौरान भी आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
2. प्राइवेसी होगी पहुले से मजबूत
ऑनलाइन शॉपिंग, डिलीवरी और फ्रीलांस प्रोजेक्ट के दौरान अब नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मोबाइल नंबर के गलत हाथों में पहुंचने या दुरुपयोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।
3. बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद
छोटे कारोबारियों, फ्रीलांसरों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। वे अपने मोबाइल नंबर की जगह प्रोफेशनल यूजरनेम के जरिए ग्राहकों और फॉलोअर्स से जुड़ सकेंगे।
4. आसान यूजरनेम होगा पहचान
10 अंकों का मोबाइल नंबर याद रखने की तुलना में छोटा और यूनिक यूजरनेम याद रखना कहीं ज्यादा आसान होगा। इससे किसी व्यक्ति को सर्च करना और उससे जुड़ना भी पहले से आसान हो जाएगा।
5. स्पैम और गलत नंबर की परेशानी होगी कम
कई बार गलत नंबर सेव होने या एक अंक की गलती के कारण मैसेज किसी दूसरे व्यक्ति तक पहुंच जाता है। यूजरनेम सिस्टम लागू होने के बाद सही प्रोफाइल तक पहुंचना आसान होगा।
Read More
बीकानेर को मिलेगी रेलवे की बड़ी सौगात, बनने जा रहा गुड्स ट्रेन बाईपास…

