HomeBreaking Newsगंगा नदी के बीच शख्स को नशा करना पड़ा भारी, आरोपी के...

गंगा नदी के बीच शख्स को नशा करना पड़ा भारी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

वाराणसी में गंगा नदी के बीच मदिरा पीते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान बिहार के रोहतास निवासी के रूप में हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

इस मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के दशाश्वमेघ थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 119 और 299 के तहत मामला दर्ज किया है। दशाश्वमेघ के SP डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बिहार भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाराणसी लाया जाएगा।

गंगा में नशा करना कानून के खिलाफ

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगा नदी में नशे का सेवन करना केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि यह करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से भी जुड़ा मामला है। उन्होंने काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा की पवित्रता बनाए रखें और ऐसी गतिविधियों से बचें।

स्थानीय लोगों में भी नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा भारतीय संस्कृति और सनातन आस्था का प्रतीक है, ऐसे में इस तरह की हरकतें अस्वीकार्य हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी गंगा नदी या घाटों पर इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More

पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, चिनाब पर भारत बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहा काम, सुरंग से बदलेगा पानी का रुख

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments