HomeBreaking Newsयूक्रेन ने रूस पर दागे 600 ड्रोन, एक भारतीय मजदूर की मौत,...

यूक्रेन ने रूस पर दागे 600 ड्रोन, एक भारतीय मजदूर की मौत, तीन अन्य घायल

रविवार को मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले में एक भारतीय मज़दूर की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। X पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा, “आज मॉस्को क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में एक भारतीय मज़दूर की जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। दूतावास के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल में घायल मज़दूरों से मुलाकात की। दूतावास इस जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और मज़दूरों को ज़रूरी सहायता मुहैया कराने के लिए कंपनी प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।”

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस पर कीव का हमला “पूरी तरह से जायज़” था। यह हमला यूक्रेन की राजधानी पर रूस के बड़े पैमाने पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले के कुछ ही दिनों बाद हुआ, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी।

600 यूक्रेनी ड्रोनों ने देश को बनाया निशाना

उन्होंने कहा, “रूस द्वारा युद्ध को लंबा खींचने और हमारे शहरों व समुदायों पर किए जा रहे हमलों के जवाब में हमारी कार्रवाई पूरी तरह से जायज़ है। इस बार यूक्रेन की लंबी दूरी की मारक क्षमता मॉस्को क्षेत्र तक पहुंची है, और हम रूसियों को साफ तौर पर बता रहे हैं, उनके देश को यह युद्ध खत्म करना ही होगा।” रूसी अधिकारियों ने बताया कि रात भर में लगभग 600 यूक्रेनी ड्रोनों ने देश को निशाना बनाया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इसे यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के जवाब में की गई “पूरी तरह से जायज़” जवाबी कार्रवाई करार दिया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर में हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने 556 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जबकि दिन निकलने के बाद 30 अन्य ड्रोनों को रोक दिया गया। यह इस युद्ध में अब तक का यूक्रेन द्वारा किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला था। मंत्रालय ने बताया कि ये ड्रोन 14 रूसी क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीमिया और काला सागर व आज़ोव सागर के ऊपर रोके गए।

 

READ MORE: अर्जुन अवार्ड, खेल रत्न और अब पद्म श्री, 23 साल के पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार पूरी करेंगे अवार्ड्स की हैट्रिक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments