HomeBreaking Newsबीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, जिनपिंग...

बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, जिनपिंग बोले हम दोनों मिलकर दुनिया में…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को अपने अहम राजकीय दौरे पर चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें व्यापार, वैश्विक स्थिरता और अमेरिका-चीन संबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। यह यात्रा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि 2017 के बाद किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा है।

दोनों नेताओं ने की एक-दूसरे की तारीफ

बैठक के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि सहयोगी के तौर पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संबंध दोनों देशों के हित में हैं। हम मिलकर दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी जिनपिंग को अच्छा दोस्त और महान नेता बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच साझा हित मतभेदों से कहीं ज्यादा हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्ते शानदार हैं और आने वाले समय में ये और मजबूत होंगे।

व्यापार वार्ता रही सबसे बड़ा मुद्दा

व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले ही ट्रंप ने संकेत दे दिया था कि इस शिखर बैठक में व्यापार सबसे अहम एजेंडा रहेगा। बीजिंग में भी उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। ट्रंप ने कहा कि हम चीन के साथ बड़ा व्यापार करते हैं। इससे दोनों देशों को फायदा हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के वर्षों में टैरिफ, तकनीक और सप्लाई चेन को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिला था। ऐसे में यह बैठक रिश्तों को नई दिशा दे सकती है।

शी जिनपिंग इस साल कर सकते हैं अमेरिका दौरा

ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस साल के आखिर तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी का अमेरिका दौरा काफी रोमांचक होगा और इससे दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलेगी।”

Read More

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का तांडव… पेड़- दीवार और बिजली गिरने से कई जिलों में हादसा, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments